एआरटीओ कार्यालय परिसर का किया संयुक्त निरीक्षण

एआरटीओ कार्यालय परिसर का किया संयुक्त निरीक्षण


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा एआरटीओ कार्यालय परिसर, रोशनाबाद का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं पटलों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजिकाओं के रखरखाव, लंबित प्रकरणों, ई-ऑफिस व्यवस्था, साफ-सफाई तथा जनसामान्य के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने तथा जनता से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास अनधिकृत रूप से संचालित ढाबे तथा कुर्सी-मेज लगाकर बैठे व्यक्तियों को हटाया गया। साथ ही परिसर के बाहर अनावश्यक रूप से एकत्र व्यक्तियों को वहां से हटाते हुए कार्यालय एवं उसके आसपास की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *