मां नन्दा के दरबार में डीएम और एसपी ने की पूजा-अर्चना

 मां नन्दा के दरबार में डीएम और एसपी ने की पूजा-अर्चना


चमोली। सिद्धपीठ कुरुड़ में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले के समापन पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मां नन्दा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और राजराजेश्वरी मां नन्दा जात यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मेले में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कार्मिकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम सभा चरबंग के सिलवाणी पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट के साथ मां नन्दा के दर्शन किए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मौके पर एसडीएम राजकुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र रावत, नायब तहसीलदार राकेश देवली समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *