निर्वाचन की निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी

देहरादून। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत एवं नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. आशीष चौहान ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में आलेख्य एवं अंतिम निर्वाचक नामावली के प्रकाशन तथा दावा-आपत्तियों के निस्तारण की समय-सारिणी निर्धारित की है। कार्यक्रम के अनुसार ’’8 सितंबर 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन’’, 10 सितंबर को निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति, 12 सितंबर को दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण तथा ’’15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन’’ किया जाएगा। दावा-आपत्ति दाखिल करने और निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, देहरादून निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथियों में नामावली का निरीक्षण करने और किसी त्रुटि अथवा आपत्ति की स्थिति में समय से प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।