चमोली में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश

चमोली में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश


चमोली। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चल रहे कार्यों का विस्तृत जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि सभी परियोजनाओं में आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए तथा लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी निर्माण कार्य की डीपीआर से पहले स्थल का जियोलॉजिकल सर्वे और मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि तकनीकी समस्याएं न उत्पन्न हों। लोक निर्माण विभाग को मोटर मार्गों के सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण कर डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनपद में 166 में से 101 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *