सीडीओ ने की आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा, दिए निर्देश

सीडीओ ने की आकांक्षी जनपद एवं ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा, दिए निर्देश


हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में संतृप्ति प्राप्त हुई है, उनकी सराहना की गई, जबकि शेष संकेतकों में सुधार के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी विभाग को फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी विभागों को नवाचार और बेहतर कार्यों के दस्तावेजीकरण व प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *