जनगणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक में भवन गणना एवं सूचीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चल रहे कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों, तहसीलदारों, एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों को कम से कम 50 प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।