पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, महिला की मौत

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, महिला की मौत


देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 17 अप्रैल को जौलीग्रांट निवासी प्रतिमा (30) पर उसके पति गोपाल ने पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महिला को हिमालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को जौलीग्रांट क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पहले दर्ज मुकदमे में बाद में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *