हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 2 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर खारा स्रोत क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त लिखवार सिंह (52) पुत्र गलू सिंह, निवासी बांस काटल, गुलर, थाना मुनिकीरेती को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध हत्या के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवराम और हेड कांस्टेबल गिरीश असवाल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *