भारी बारिश के बीच 13वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

भारी बारिश के बीच 13वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन


ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण, डॉक्टरों एवं आवश्यक मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे। ग्राम सभा किमाणा-पैंज की प्रधान सुलेखा त्रिवेदी के नेतृत्व में महिलाओं और ग्रामीणों ने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक रैली निकालकर आंदोलन को समर्थन दिया। पूर्व विधायक मनोज रावत ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *