भेड़ू का तमाशा मेले में शामिल हुए पूर्व विधायक

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने उपरीकोट गांव में आयोजित त्रैवार्षिक पौराणिक ‘भेड़ू का तमाशा’ मेले में शामिल होकर भगवान समेश्वर महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में बुग्याली क्षेत्रों से लौटने वाली भेड़ों को भगवान समेश्वर मंदिर की परिक्रमा कराई जाती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।