ग्रामीणों को दी ठगी से बचाव की जानकारी

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कैम्पटी पुलिस ने ग्राम भेडियान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने ग्रामीणों को ओटीपी, एटीएम, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। अनजान लिंक, संदिग्ध ऐप, फर्जी केवाईसी, बिजली बिल, सिम बंद होने, नौकरी, लोन और इनाम के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहने को कहा। यूपीआई पिन और क्यूआर कोड के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।