खाद्य सुरक्षा टीम ने ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का किया निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा टीम ने ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का किया निरीक्षण


हरिद्वार। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में खाद्य इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का सघन निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने खड़खड़ी, भीमगोड़ा और औद्योगिक क्षेत्र में आकस्मिक जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खड़खड़ी के ढाबे से पकी दाल, भीमगोड़ा की डेयरी से खुले दूध और औद्योगिक क्षेत्र की पैकेजिंग फर्म से शहद का नमूना जांच के लिए भेजा गया। संचालकों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव, साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *