सैनिकों का अनोखा सम्मान, सलाम कर जताया आभार

बहादराबाद। टोल प्लाजा स्थित एसकेएम कॉन्ट्रैक्टर एंड सर्विसेज की टीम ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों को सलाम कर उनका अभिनंदन किया और जलपान कराकर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में “जय हिंद” के नारों के साथ माहौल देशभक्ति से भर गया। कर्मचारियों ने कहा कि सैनिकों का समर्पण और साहस हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। टोल टीम ने इसे छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।