झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि से हटाया अतिक्रमण

झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि से हटाया अतिक्रमण


पौड़ी। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के झंडीचौड़ में एबीसी सेंटर हेतु हस्तांतरित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त दल ने अभियान चलाकर हटाया। नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने बताया कि लगभग आधा बीघा भूमि पर अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *