पहाड़ फाउंडेशन की कार्यशाला में उद्यमिता को मिला बढ़ावा

पहाड़ फाउंडेशन की कार्यशाला में उद्यमिता को मिला बढ़ावा


रुद्रप्रयाग। मेरू पहाड़ फाउंडेशन दिल्ली द्वारा होटल क्रौंच, अगस्त्यमुनि में आयोजित उद्यमिता विकास कार्यशाला में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यशाला में मसाला उत्पादन, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और कृषि क्षेत्र के सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। अध्यक्ष शिव सिंह भंडारी ने स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सफल एवं नवोदित उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *