कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस में जताई आस्था

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो
विकासनार। गडाकपत्थर में आयोजित केशव माधवपुरम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात द्वारा दर्जनों परिवारों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस बस्ती के लिए 96 लाख की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण कराया वह अपने कार्यकाल में ही लगभग 1 किलोमीटर की सड़क पक्की कराई गई थी आज 10 साल बाद इस क्षेत्र के बुरे हालात हैं पानी का भराव यहां पर हो रहा है अगर जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना तो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का कार्य करेंगे इस मौके पर कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में प्रिंस कंबोज राजपाल सुरेंद्र जी महावीर जी नीरज जी राम चरण श्रीनाथ भूमि देवी नरेश रामधन सैनी पंजाब सिंह विनय गुप्ता बारूद दत्त शर्मा आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली इस मौके पर दर्शन डोभाल सुरेंद्र शर्मा विकास शर्मा संदीप भटनागर गोपाल सिंह पंजाब सिंह अमजद ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।