दून पुलिस फिर बनी चौम्पियन, 12वीं बार जीता वॉलीबॉल खिताब

हरिद्वार। रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित 24वीं प्रादेशिक/अन्तर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दून पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की 18 टीमों ने भाग लिया।
हेड कांस्टेबल पंकज कुमार के नेतृत्व में देहरादून टीम ने फाइनल मुकाबले में हरिद्वार को 4-1 से हराकर लगातार 12वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के इस स्वर्णिम प्रदर्शन से विभाग में खुशी का माहौल है। विजेता टीम ने 15 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर ट्रॉफी भेंट की। एसएसपी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय चौधरी (मैनेजर), यशजीत सिंह, कप्तान पंकज कुमार सहित कई खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।