डीएम ने की केदारनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

डीएम ने की केदारनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं भीमबली-गरुड़चट्टी वैकल्पिक पैदल मार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्मित भवनों की हैंडओवर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित और यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। इसके साथ ही भीमबली से गरुड़चट्टी तक निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों में तेजी लाकर यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *