एनएच-534 निर्माण में लापरवाही पर डीएम नाराज, तीन मामलों में लगाया जुर्माना

एनएच-534 निर्माण में लापरवाही पर डीएम नाराज, तीन मामलों में लगाया जुर्माना


पौड़ी। सतपुली-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सड़क सुरक्षा और सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने सूलिया, सतपुलीसैंण, सतपुली मल्ली, कुल्हाड़ मोड़ और गहड़गांव के समीप जमा मलबा एक सप्ताह में हटाने तथा पर्याप्त वाहन लगाकर प्रतिदिन निगरानी करने को कहा। पुश्ते, सुरक्षा दीवार और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा अवरोधक लगाने के भी निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि एनएच पर उपखनिज के अवैध भंडारण के तीन मामलों में कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने नियमित निरीक्षण और सख्ती के निर्देश दिए। एनएच पर डामरीकरण 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। भूस्खलन प्रभावित पांच स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। डीएम ने 16 सितंबर को दोबारा स्थलीय निरीक्षण के लिए समिति गठित करते हुए स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *