जिलाधिकारी ने की रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने आरवीएनएल और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि रेल टनल निर्माण के कारण छह गांवों के कुछ मकानों में दरारों की शिकायतें मिली थीं, जिनका सर्वेक्षण कर क्षति आकलन कराया गया है।
एक गांव के प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि अन्य मामलों में प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शिवपुरी-व्यासी रेल टनल का ब्रेक थ्रू सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है तथा ढालवाला-शिवपुरी खंड में टनल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आरवीएनएल के डीजीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परियोजना से जुड़े सभी टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं और विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है।
बैठक में जानकारी दी गई कि रेल परियोजना को वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *