जिलाधिकारी ने जनता मिलन में 32 शिकायतों पर की सुनवाई

जिलाधिकारी ने जनता मिलन में 32 शिकायतों पर की सुनवाई


पौड़ी गढ़वाल।  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की स्थिति से अवगत कराना अनिवार्य है। इस दौरान पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड, पशुपालन एवं अन्य विभागीय समस्याओं पर चर्चा हुई। कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसमें हैंडपंप स्थापना, पेयजल आपूर्ति बहाली और सड़क मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं। अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *