विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपी चार लाख की सहायता राशि

विधायक ने पीड़ित परिवार को सौंपी चार लाख की सहायता राशि


श्रीनगर। पुपोला क्षेत्र में ग्रामसभा पेंडुला के अंतर्गत वन अग्नि की हृदयविदारक घटना में एक महिला की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हादसे से ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।
घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए भविष्य में वन अग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *