राम मंदिर चंदा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

राम मंदिर चंदा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग


हरिद्वार। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त दानराशि और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है। ज्ञापन में दानराशि, नकदी, स्वर्ण-रजत तथा अन्य संपत्तियों के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की भी जांच कराने की मांग की गई है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि एसआईटी जांच के साथ-साथ पूरे प्रकरण का विशेष फॉरेंसिक ऑडिट और सीबीआई से स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *