बीएचईएल कैनवास प्रीमियर कप 2026 की चैंपियन बनी क्रेजी टीम

बीएचईएल कैनवास प्रीमियर कप 2026 की चैंपियन बनी क्रेजी टीम


हरिद्वार। हरिद्वार स्थित बी.एच.ई.एल. खेल मैदान पर पिछले ढाई महीने से चल रहे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट ‘बीएचईएल कैनवास प्रीमियर कप 2026’ का शानदार समापन हुआ। 1 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कुल 9 टीमों ने भाग लेते हुए राउंड रॉबिन और प्लेऑफ प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में क्रेजी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में स्पार्टन टीम 14.5 ओवर में 139 रन पर सिमट गई, जिससे क्रेजी टीम ने 22 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विनीत कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। गौरव चौहान (सिम्मी) को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, प्रवीण कुमार को ‘बेस्ट प्लेयर’, दीपू को ‘बेस्ट बैटर’ और मोहित मेहता को ‘बेस्ट बॉलर’ घोषित किया गया। आयोजन समिति और अंपायरों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने और आपसी समन्वय को मजबूत करने का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *