ज्ञानदीप सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

ज्ञानदीप सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित


रुद्रप्रयाग। जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में रमेश पहाड़ी, चंद्रमोहन शुक्ला और लक्ष्मी प्रसाद डिमरी सहित कई पत्रकारों को सम्मान मिला। वहीं लोक कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में सौरभ मैठाणी, हेमा नेगी करासी और मुकेश नौटियाल सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर में फेक न्यूज बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे सत्यापित और निष्पक्ष खबरें जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की उपस्थिति में प्रेस क्लब द्वारा अपनी मांगों का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *