रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी

रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी


उत्तरकाशी। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने हीना और दोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तहसीलों से वर्षा एवं भूस्खलन की सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं। सीसीटीवी से दोनों धामों की निगरानी की जा रही है। एनएच, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को मशीनरी व मैनपावर तैयार रखने तथा मार्ग बाधित होने पर तत्काल यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तहसीलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *