न्यूरो आई क्लिनिक का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

देहरादून। रेसकोर्स स्थित रिंकू मेडिकल के पास न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की।
डॉ. ज्योति गौतम न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों के प्रति समर्पित सेवाभाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान से उच्च विशेषज्ञता प्राप्त की है तथा विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं। डॉ. गौतम ने उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोगी में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक को सफलतापूर्वक लागू कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रदेश में ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।