कैबिनेट मंत्री ने श्रमदान कर किया खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन श्रीनगर और खिर्सू में विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने श्रीनगर के बूथ संख्या-98 में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा खिर्सू के घंडियाल मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास पर जोर दिया गया।
कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 1.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1.7 किलोमीटर लंबे सकन्याणा-मल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को सरकार प्राथमिकता दे रही है। बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।