नीलकंठ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एएसपी ने किया निरीक्षण

नीलकंठ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एएसपी ने किया निरीक्षण


पौड़ी। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मणझूला से नीलकंठ धाम तक यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, आपातकालीन निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *