जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा

टिहरी। जौनपुर क्षेत्र स्थित सेन्दूल गांव में आयोजित नाग देवता मंदिर स्थापना दिवस एवं सामुदायिक वर्क शेड शिलान्यास कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद सामुदायिक वर्क शेड का शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।