एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने को सर्व समाज एकजुट

एसआईआर में कटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने को सर्व समाज एकजुट


हरिद्वार/लक्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से कटे नामों को दोबारा जुड़वाने के लिए लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के नवनिर्मित कार्यालय में सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। विधायक शहजाद ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने तथा सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *