मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक करें पूरे: जिलाधिकारी

मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक करें पूरे: जिलाधिकारी


देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागों को 7 जून तक प्राथमिकता वाले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग को टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विभागों के बीच किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप कार्यों में बाधा नहीं बनना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मानसून से पूर्व नदियों, नहरों और बरसाती नालों के चौनलाइजेशन, सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्त अभियान, नालियों की सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की समीक्षा की गई। डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों में क्यूआरटी और आवश्यक उपकरण तैनात रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *