केदारनाथ यात्रा में सेवा व सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद

केदारनाथ यात्रा में सेवा व सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद


रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार सक्रिय हैं। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, यातायात और आपातकालीन सेवाओं के समुचित प्रबंध किए गए हैं। राहत एवं बचाव टीमें जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में एसडीआरएफ पोस्ट लिनचोली के जवानों ने नई दिल्ली निवासी यात्री सचिन का खोया बैग और मोबाइल बरामद कर सत्यापन के बाद सुरक्षित लौटाया। यात्री ने टीम की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *