शराब पीकर हुड़दंग करने वाले चार लोगों पर की कार्रवाई

उत्तरकाशी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जोशियाड़ा पार्किंग एवं पार्क क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान चारों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी है।