गंगोत्री में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 17 व्यवसायियों के चालान

गंगोत्री में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 17 व्यवसायियों के चालान


उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर नगर पंचायत ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर होटल व्यवसायियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक किया गया था और पूर्व में सभी को कूड़ेदान भी वितरित किए गए थे।
नगर पंचायत गंगोत्री के स्वास्थ्य निरीक्षक ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और गंदगी फैलाने पर 17 व्यवसायियों के चालान किए। इस कार्रवाई के दौरान 8 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में स्वच्छता और प्लास्टिक प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *