वृद्ध से नगदी छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध से नगदी छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार


विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति से नगदी छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास खरीदारी करने आए सरदार सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर की जेब से एक युवक ने झपट्टा मारकर नगदी चोरी कर ली।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाजार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 2000 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की पुत्र प्रवेश निवासी जिला भोपाल, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *