विदेश भागने की फिराक में आरोपी अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने विदेश भेजने व वीजा दिलाने के नाम पर 3.20 लाख की धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्त को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। मार्च 2026 में दर्ज मामले में जसप्रीत सिंह निवासी बरनाला, पंजाब के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत था। जांच में सहयोग न करने पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया। 18 जून को विदेश भागने के प्रयास में एयरपोर्ट पर उसे रोका गया और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।