होम्योपैथिक उपचार से गोपी राम को मिली राहत, हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार

होम्योपैथिक उपचार से गोपी राम को मिली राहत, हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार


टिहरी। करीब छह माह से बढ़े हीमोग्लोबिन, थकान, कमजोरी और सिर में भारीपन जैसी समस्याओं से परेशान गोपी राम चमोली को जिला चिकित्सालय बौराड़ी के होम्योपैथिक विभाग में उपचार के बाद राहत मिली। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डिम्पल रावत से परामर्श लिया। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, जांच और लक्षणों के आधार पर व्यक्ति-विशेष उपचार शुरू किया गया। गोपी राम के अनुसार करीब एक माह में सुधार के संकेत दिखने लगे और लगभग चार माह के नियमित उपचार के बाद उनका हीमोग्लोबिन 14.8 तक पहुंच गया। थकान और सिर में भारीपन समेत अन्य परेशानियों में भी राहत महसूस हुई। डॉ. रावत ने बताया कि मरीज में अनिद्रा, खुजली, हाथ-पैरों में झनझनाहट, त्वचा व चेहरे का लाल होना और नाक से रक्तस्राव जैसे लक्षण भी थे। नियमित फॉलोअप के दौरान सुधार देखा गया। चिकित्सकों ने ऐसी स्थिति में रक्तदान की सलाह भी दी थी, लेकिन मरीज ने स्वास्थ्य कारणों से असमर्थता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *