मारपीट मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद

टिहरी। घनसाली पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की। 24 सितंबर को ग्राम अखोड़ी निवासी मनमोहन सिंह ने अपने भाई शूरवीर सिंह, पुत्र दलवीर सिंह एवं परिजन रामचंद्र के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को जयेंद्र पुत्र मनमोहन सिंह, मनमोहन सिंह पुत्र फतेह सिंह और जसबीर सिंह पुत्र आनंद सिंह, सभी निवासी पट्टी हिंदाव, को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।