24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, चोरी की ज्वैलरी व नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, चोरी की ज्वैलरी व नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। विकासनगर पुलिस ने नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की चोरी की ज्वैलरी और नगदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 2 मई को अशोक कुमार निवासी लक्ष्मीपुर बरोटीवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली। शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 3 मई को जमनीपुर बरोटीवाला क्षेत्र से सौरभ पैन्यूली उर्फ भयूब को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से करीब एक लाख रुपये की ज्वैलरी और 1300 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *