सीवरेज निर्माण कार्यों में तेजी, जनता और यात्रियों को मिलेगी राहत

हरिद्वार। शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों से हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत एक दिन में पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 250 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। कार्य दिन-रात जारी है, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में जल्द राहत मिलेगी।