ऑपरेशन प्रहार के तहत स्पा सेंटर संचालक पर पुलिस ने की कार्रवाई

ऑपरेशन प्रहार के तहत स्पा सेंटर संचालक पर पुलिस ने की कार्रवाई


देहरादून। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान विकासनगर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शनिवार को बाजार क्षेत्र स्थित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्पा सेंटर में 5 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती मिलीं।
पुलिस ने सभी महिलाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की। वहीं बिना सत्यापन के महिलाओं को कार्य पर रखने के मामले में स्पा सेंटर संचालिका के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर स्पा सेंटर को बंद कराया गया। इसके अलावा उक्त महिलाओं को बिना सत्यापन के किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत होटल, ढाबा, स्पा सेंटर, अपार्टमेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *