स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने किया ‘’नमामि देवि नर्मदे’’ पुस्तक का लोकार्पण

अमरकंटक। श्री मृत्युंजय आश्रम में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के करकमलों द्वारा अंतरराष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ’‘नमामि देवि नर्मदे’’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में देशभर से संत, साहित्यकार और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने कहा कि साहित्य आत्मा का प्रकाश है, जो मानव जीवन को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने इस काव्य संकलन को नर्मदा मैया के प्रति समर्पित आध्यात्मिक श्रद्धांजलि बताया। प्रधान संपादक डॉ. सुनील परीट ने बताया कि संकलन में भारत सहित अमेरिका, मॉरीशस, बेल्जियम, इंग्लैंड और ओमान के 170 से अधिक रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में भजन, नर्मदा स्तुति और आध्यात्मिक प्रवचनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।