डॉ. चंद्र लाल भारती को “भारत विभूषण सम्मान 2026” से नवाजा गया

हरिद्वार/चंडीगढ़। सामाजिक सेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. चंद्र लाल भारती को “भारत विभूषण सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंगलवार को पंजाब विधान सभा परिसर में आयोजित समारोह में कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. भारती हरिद्वार में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं और लंबे समय से दलित उत्थान व मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया है।