यात्रियों की बस खराब, श्रद्धालुओं को मिली त्वरित सहायता
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं की बस खराब होने पर दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित सहायता प्रदान की। कटापत्थर क्षेत्र में खराब हुई बस को पुलिस ने मैकेनिक बुलाकर अल्प समय में ठीक कराया और यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया।
पुलिस ने वाहन स्वामी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई बस उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित हो सके। पुलिस की इस पहल की यात्रियों ने सराहना की।