शिवालिक नगर में बनेगा हाईटेक शौचालय, सफाई और प्लास्टिक मुक्त बाजार पर जोर

हरिद्वार। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिवालिक नगर और बीएचईएल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। एटीएम चौक स्थित खोखा मार्केट के पास हाईटेक शौचालय निर्माण के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, जबकि बीएचईएल को एक माह में एनओसी देने के निर्देश दिए गए।
पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने पर जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।