यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण पर दिया जोर

यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण पर दिया जोर


चमोली। चमोली में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता नियमों के सख्त अनुपालन के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यशाला में अस्तबल, पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने पंजीकरण, चिप टैगिंग और हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं के सुझाव दिए। साथ ही पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और हितधारक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *