पौड़ी में जनगणना-2027 प्रशिक्षण का प्रथम दिवस सम्पन्न

पौड़ी। जनगणना-2027 के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला दिन सोमवार को नगर पालिका सभागार और ईटीसी हॉल 1 व 2 में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की अवधारणाओं, कानूनी प्रावधानों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े नीतियों और योजनाओं का आधार होते हैं, इसलिए शुद्धता जरूरी है। फील्ड ट्रेनरों ने मकान सूचीकरण, मानचित्रण और क्षेत्र निर्धारण की प्रक्रिया समझाई। डिजिटल तकनीक के तहत मोबाइल ऐप के उपयोग और डेटा प्रविष्टि का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को पारदर्शिता, सटीकता और स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।