साइबर ठगी का खुलासा: मुख्य अभियुक्त गुजरात से गिरफ्तार, 11 लाख की धोखाधड़ी उजागर

साइबर ठगी का खुलासा: मुख्य अभियुक्त गुजरात से गिरफ्तार, 11 लाख की धोखाधड़ी उजागर


पौड़ी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में की गई। 12 दिसंबर 2025 को कोटद्वार निवासी अनिल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फेसबुक के माध्यम से मिले लिंक के जरिए उन्हें व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर 11 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सर्वेश पंवार ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तकनीकी जांच, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गुजरात में दबिश दी। 10 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद से मुख्य अभियुक्त रहेवर राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए ठगी करना स्वीकार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *