बसुकेदार में ट्रॉला से गिरी पोकलैंड मशीन, एक व्यक्ति घायल

बसुकेदार में ट्रॉला से गिरी पोकलैंड मशीन, एक व्यक्ति घायल


रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में पोकलैंड मशीन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार के लिए बसुकेदार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पोकलैंड मशीन को छेनागाड़ से ट्रॉला के माध्यम से विनो बैंड के पास बाधित मोटर मार्ग खोलने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बसुकेदार के निकट मशीन अचानक ट्रॉला से नीचे गिर गई। पोकलैंड मशीन निजी तौर पर हायर की गई थी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *